Monday, October 20, 2014

लक्ष्मी प्राप्त करने के अचूक उपाय

  1. घर पर हमेशा बैठी हुई लक्ष्मी की और व्यापारिक स्थल पर खड़ी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  2. दुर्भाग्य के नाश के लिए दीपावली की रात में एक बिजोरा नींबू लेकर मध्यरात्रि के समय किसी चौराहे पर जाएं और वहां उस नींबू को चार भाग में काटकर चारों रास्तों पर फेंक दें।
  3. दीपावली के दिन किसी भिखारी या गरीब को नौ किलो गेहूं का दान करें
  4. दीपावली के दिन इमली के पेड़ की टहनी काटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान में रखें- धन में वृद्धि होगी। 
  5. दीपावली वाले दिन काली हल्दी को सिंदूर और धूप से पूजा के बाद से चांदी के दो सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर धन के स्थान पर रखें तो आर्थिक समस्याएं नहीं रहेंगी। 
  6. दीपावली के दिन सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे सात दीपक जलाएं और सात बार वृक्ष की परिक्रमा करें। इससे सभी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जायेगा। 
  7. दीपावली के दिन श्मशान में स्थित शिव मंदिर में जाकर दूध और शहद मिलाकर अभिषेक करें। सट्टे और शेयर बाजार से धन मिलेगा।  
  8. दीपावली के दिन काली हल्दी के नौ दाने लेकर उन्हें रेशमी धागे में पिरोकर उसकी माला बना लें और धूप दीप दिखाएं फिर गले में धारण कर लें। यदि किसी तंत्र बाधा के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ गई होगी तो ठीक हो जायेगी।
  9. दीपावली के दिन प्रातःकाल उठकर तुलसी के पत्तों की माला बनाकर श्री महालक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें, ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।  
  10. दीपावली की रात्रि को हल्दी की 11 गांठ लें। इन्हें पीले कपड़े में बांधें। फिर लक्ष्मी-गणेश का संयुक्त फोटो अपने पूजा के स्थान पर रखें, घी का दीपक जलाएं। चंदन-पुष्प आदि चढ़ाएं इसके पश्चात् निम्न मंत्र का जाप 11 माला करें। मंत्र - ‘‘ऊँ वक्रतुंडाय हुँ’’।। फिर पीले कपड़े में बंधी हुई हल्दी की गांठों को निकालें और श्री-श्री का जाप करें और फिर धन के स्थान में रख दें। धन की कमी नहीं होगी।
  11. दीपावली की रात्रि में काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतारें और घर की पश्चिम दिशा में फेंक दें, ऐसा करने से धन हानि बंद हो जायेगी।
  12. दीपावली के दिन एक चैकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर पारद लक्ष्मी जी को स्थापित करें, फिर 7 कौड़ियों को लक्ष्मी जी के ऊपर से उतारते हुए उनके चरणों में रखें। कौड़ियों को उतारते समय निम्न मंत्र का जाप करें। मंत्र: ‘‘ऊँ श्रीं ह्रीं महालक्ष्मी मम गृह आगच्छ स्थिर फट्’’।। इस उपाय से लक्ष्मी जी का स्थिर निवास रहेगा। 
  13. दीपावली के दिन कमल के बीज के 108 दाने घी में डुबोकर एक-एक करके अग्नि में लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हुए समर्पित करके आहुति दें। घर की दरिद्रता दूर हो जायेगी। 
  14. दीपावली के दिन अपनी दुकान के गल्ले के नीचे काली गुंजा के दाने डालकर निम्न मंत्र का 5 माला जप करें और रोज महालक्ष्मी जी के सामने दीपक जलाएं। व्यवसाय में होने वाली हानि रुक जायेगी। ‘‘ऊँ ऐं ह्रीं विजय वर दाय देवी मम’’। 
  15. चैतीसा यंत्र सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है, इसे दीपावली की रात या रवि पुष्य नक्षत्र के दिन केसर से अनार की कलम से भोज पत्र पर लिखें। यंत्र लिखते समय लक्ष्मी जी के किसी मंत्र का जाप करते रहें, फिर घर या दुकान में रखें। लक्ष्मी जी का वास स्थाई रूप से रहेगा। 
  16. व्यापार वृद्धि के लिए व्यापार वृद्धि यंत्र का उपयोग करना चाहिए। इसे दीपावली के दिन केसर से अनार की कलम से भोज पत्र पर बनाएं। इसमें एक वर्ग बनाकर 9 उपवर्ग बनाएं। पहली पक्ति में 8, 1, 6 दूसरी पंक्ति में 3, 6, 7 और तीसरी पंक्ति में 4, 9, 2 लिखें। 
  17. यदि आपके जीवन में कोई आर्थिक संकट की स्थिति चल रही हो, तो दीपावली के दिन एक मिट्टी के बर्तन में शहद भर लें तथा उसे ढँककर किसी सुनसान स्थान में गाड़कर आ जायें आपका संकट टल जायेगा। 
  18. दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाज़े पर सरसों के तेल का दीपक जला कर उसमें काली गुंजा के 2-4 दाने डाल दें। ऐसा करने पर घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 
  19. दिवाली के दिन तेल के दीपक में कौडी़ को रातभर पडा़ रहने दें। फिर सुबह साफ कर के पर्स में रख लें। ऐसा करने से पर्स में हमेशा पैसा बना रहेगा।
  20. दिवाली के दिन कांच की काली चूड़ियों को दुर्गा मंत्र से अभिमंत्रित करके उसके टुकडे़ घर की परिधि के बाहर डालने से विघ्न-बाधांए समाप्त होती हैं। 
  21. दिवाली की रात को देवी के सामने जलाए दीपक की लौ से काजल बना लें। सुबह इस काजल को परिवार के प्रत्येक सदस्य, महत्वपूर्ण स्थानों, गैस के चूल्हे, अलमारी इत्यादि पर हल्का सा लगा दें। बच्चों को भी नज़र के टीके के रूप में लगाएं। विघ्न-बाधाएं दूर होगी और घर में बरकत बनी रहेगी।
  22. दिवाली की संध्या एक सुपारी और तांबे का सिक्का लेकर #पीपल के #पेड़ के नीचे रख आएं। सोमवार को उस पेड़ का पत्ता ला कर गद्दी के नीचे रखें। तो ग्राहकों में वृद्धि होगी।
  23. धन-समृद्धि के लिए दीपावली की रात में केसर से रंगी 9 कौडिय़ों की भी पूजा करें। पूजन के पश्चात इन कौडिय़ों को पीले कपड़े में बांधकर पूजास्थल पर रखें। ये कौडिय़ां अपने व्यापार स्थल पर रखने से व्यापार में वृद्धि होती है।
  24. दीपावली के दिन प्रात:काल 7 अनार और 9 सीताफल दान करें।
  25. इस दिन श्रीयंत्र को स्थापित कर गन्ने के रस और अनार के रस से अभिषेक करके लक्ष्मी मंत्रों का जप करें। लक्ष्मीजी को गन्ना, अनार, सीताफल अवश्य चढ़ाएं।
  26. दीपावली के दिन  गन्ने के पेड़ की जड़ को लाकर लाल कपड़े में बांधकर लाल चंदन लगाकर धन स्थान पर रखें। इससे धन में वृद्धि होगी।
  27. दीपावली की रात्रि में हात्थाजोड़ी को सिंदूर में भरकर तिजोरी में रखने से धन वृद्धि होती है।
    गायत्री-मन्त्र से पूजकर सिदुर, कपूर, लोंग इलाचयी और तुलसीपत्र के साथ चाँदी कि डिब्बी मे रख देना चाहिए।
  28. बच्चों में बुद्धि के लिए दीपावली की दोपहर नदी में कमर तक पानी में खड़े करके ब्राह्मी पिलाने का टोटका होता है।
  29. दीपावली की रात्रि को पीपल के पत्ते पर दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करें। इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  30. दीपावली के दिन पीपल को प्रणाम करके एक पत्ता तोड़ लाएं और इसे पूजा स्थान पर रखें। इसके बाद जब शनिवार आए तो वह पत्ता पुन: पीपल को अर्पित कर दें और दूसरा पत्ता ले आएं। यह प्रक्रिया हर शनिवार को करें। इससे घर में लक्ष्मी की स्थाई निवास रहेगा और शनिदेव की प्रसन्न होंगे।
  31. दीपावली की रात 21 लाल हकीक पत्थर अपने धन स्थान(तिजोरी, लॉकर, अलमारी) पर से ऊसारकर घर के मध्य(ब्रह्म स्थान) पर गाढ़ दें।
  32. दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं।
    द्वार के दोनों ओर कुमकुम से ही शुभ-लाभ लिखें। 
  33. दीपावली के दिन दोपहर के समय हल्दी की 11 गाठों को पीले कपड़े में रख कर
    ”ऊँ वक्रतुण्डाय ऊँ“ का 108 बार जाप कर  तिजौरी में स्थापित करें। इससे व्यापार वृद्धि होती है। 
  34. दीपावली की अर्ध रात्रि में काले उड़द के 108 दानों को
    ”ऊँ नमः भैरवायः मन्त्र से अभिमन्त्रित करने से शत्रु भय समाप्त होता  है।
  35. दीपावली की रात को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दीपक लगाएं एवं वृक्ष का पूजन करें। अगले दिन उस वृक्ष की जड़ लेकर आएं तथा तिजोरी में रखें। धन की आवक बनी रहेगी
  36. पांच जोड़ी गोमती चक्र को लाल वस्त्र में बांधकर घर की चौखट के ऊपर बांधने से धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता है।
  37. दीपावली के दिन जलकुम्भी लाकर पीले कपडे में बांधकर रसोई घर में रख दे देखिये आपके घर में खाने-पिने की चीजों में कभी कमी नहीं होंगी।
  38. दीपावली के दिन अपनी तिजोरी में थोड़े काली गुंजा के दाने ज़रूर डाले देखिये आपकी तिजोरी में कैसे धन बढ़ता है। 
  39. दीपावली के दिन अपामार्ग की जड़ लाये और पूजन के पश्चात अपनी दाहिनी भुजा में बाँध ले देखिये आपकी समस्याए कैसे हल होने लगती हैं।
  40. दीपावली के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे साबुत उड़द के दाने और उस पर थोड़ा दही और सिंदूर डालकर चढ़ावे तेल का दीपक जलावे देखिये आपको काफी धन लाभ होगा।
  41. दीपावली के दिन 5 अभिमंत्रित कोडियों पर हल्दी का तिलक लगाकर अपने ऊपर से आठ बार उसारकर किसी भिखारी को कुछ पैसो के साथ दान कर दे आपको नौकरी मिलने की समस्या का अंत तुरंत हो जाएगा। 
  42. दीपावली के दिन सायंकाल को बरगद की जटा में गांठ लगा दें, ऐसा करने से अचानक धन मिलता है, धन मिलने के बाद उस गांठ को खोल दें।
  43. दीपावली की रात को गोमती चक्र को लकड़ी की डिब्बी में पीले सिंदूर के साथ रख दिया जाए, तो व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने लगती है।
  44. यदि आप का पैसा कहीं फंस गया है, तो दीपावली के दिन प्रातःकाल जल में लाल मिर्च के 21 बीज डालकर सूर्य को अर्पित करें। आप का फंसा हुआ पैसा निकल आयेगा।
  45. दीपावली के दिन सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे सात दीपक जलाएं और सात बार वृक्ष की परिक्रमा करें। इससे सभी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जायेगा
  46.  दीपावली की रात्रि में काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतारें और घर की पश्चिम दिशा में फेंक दें, ऐसा करने से धन हानि बंद हो जायेगी।
  47. दीपावली की रात्रि में कच्चा सूत ले कर, उसे शुध्द केसर से रंग कर, अपने कार्य स्थान में रखने से उन्नति होती है। 
  48. यदि अपने ही निर्णयो एवं कार्यो (decision & action) के कारण व्यवसाय मे घाटा, धन का अपव्यय हो रहा हो, तो नीचे दिये गये मंत्र को अपनी दुकान अथवा व्यवसायिक संस्थान (shop or office) में गणेशजी के सम्मुख प्रतिदिन १०८ बार जप करना चाहिये। यह प्रयोग दीपावली के दिन से प्रारम्भ करना चाहिये। मंत्र जप करने के बाद गाय (cow) को हरी सब्जी या चारा अवश्य खिलाना चाहिये।
    ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदये नमः
    "Om shreeM hreeN kleeN glauN gaN gannapataye var varadaye namah"
  49. दीपावली के दिन दोपहर के समय ११ हल्दी की गांठो को, पीले कपडे में रख कर, 
    " ॐ वक्रतुण्डाय हुं " (om vakr`tunnddaay huN) 
    का १०८ बार पाठ कर के, तिजोरी में रखने से व्यापार में वृध्दि होती है। 

1 comment: